Posts

Showing posts from February, 2026

कॉलेज ऑफ आर्ट की 70वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी

Image
  दिल्ली में स्थित 'कॉलेज ऑफ आर्ट' ने अपनी 70वीं वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह इवेंट कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाता है, जहां ग्रेजुएशन (बीएफए) और पोस्ट-ग्रेजुएशन (एमएफए) के अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ-साथ अन्य वर्षों के मेधावी छात्रों के कार्यों को दर्शाया जाता है। प्रदर्शनी में कला के विभिन्न माध्यमों का संगम देखने को मिलता है। इसे अलग-अलग जुड़ाव के आधार पर विभाजित किया गया है: एप्लाइड आर्ट : यहां विज्ञापन डिजाइन, पोस्टर मेकिंग, चित्रण और ग्राफिक डिजाइन के आधुनिक प्रयोग देखे जा सकते हैं। पेंटिंग : ऑयल पेंटिंग, वाटर कलर और एक्रेलिक माध्यमों में छात्रों ने सामाजिक सांस्कृतिक, प्रकृति को उकेरा है। मूर्तिकला : मिट्टी, धातु, पत्थर और मिश्रित माध्यमों से बनी मूर्तियां दर्शकों को आकर्षित करती हैं। प्रिंट मेकिंग: इसमें वुडकैट, लिथोग्राफी जैसी पारंपरिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। विविधता: इस बार की प्रदर्शनी में पारंपरिक भारतीय कला शैली और आधुनिक 'इंस्टालेशन आर्ट' का अद्भुत मेल देखने को मिल रहा है। कई छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य और नारी शक्ति ...